शुक्रवार, 29 जनवरी 2016

संघ कार्यालय में शोधार्थी को बनाया बंधक

रिहाई मंच ने लगाया आरोप। संघ कार्यकर्ताओं नीरज शर्मा, रामवीर सिंह, आशुतोष और अनुभव शर्मा पर कार्रवाई की मांग। हिन्दू स्वाभिमान संगठन की गतिवधियों को प्रतिबंधित करने की मांग। संगठन के स्वामी जी उर्फ दीपक त्यागी पर सपा के युवा इकाई का सदस्य होने का आरोप।

वनांचल न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। जनमुद्दों पर बेबाक बयानबाजी के पहचाने जाने वाले रिहाई मंच ने मुजफ्फरनगर स्थित संघ कार्यालय पर शोधार्थी अनिल यादव को बंधक बनाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने कथित रूप से संघ से जुड़े नीरज शर्मा, रामवीर सिंह, आशुतोष और अनुभव शर्मा समेत इस मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंच ने मुजफ्फरनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय को आतंकी कारवाईयों का सेंटर बताया।

रिहाई मंच की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रवक्ता राजीव यादव ने बताया कि लखनऊ स्थित गिरि विकास संस्थान के पोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट अनिल यादव 'मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक हिंसा' विषय पर शोध कर रहे हैं। वे गत 27 जनवरी को शोध के लिए मुजफ्फरनगर गए थे। राजीव ने आरोप लगाया कि वहां शाम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए कार्य करने वाले नीरज शर्मा, रामवीर सिंह, आशुतोष और अनुभव शर्मा समेत कई लोगों ने अनिल यादव को जबरन पकड़ लिया और रात करीब 8 बजे से 10 बजे तक मुजफ्फरनगर के अंसारी रोड स्थित आरएसएस कार्यालय में बंधक बनाकर रखा। उन्होंने आपराधिक तरीके तीन घंटे तक अनिल को अपने कार्यालय मे बंदकर पूछताछ किया और आईएसआई का एजेंट बोलकर जान से मारने की धमकी दी।

राजीव ने बताया कि अनिल बार-बार कह रहा था कि वह एक शोधार्थी है और परिचय-पत्र भी दिखाया। इसके बावजूद वे लाठी डंडे दिखाकर जान से माने की धमकी देते रहे। इस दौरान अनिल का फोन भी ले लिया और उसमें डायल नंबरों के बारे में यह पूछा गया कि किस आतंकवादी का नंबर है। इतने मुल्लाओं का नंबर तुम्हारे पर कैसे है। परिचय पत्र दिखाने के बाद भी मुसलमान कहकर प्रताडि़त करते रहे और आईएसआई, आईएसआईएस का एजेंट कहकर गांलियां देते रहे। घंटों प्रताड़ना के बाद मोबाइल वापस किया। मंच के प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरी घटना में संघ से जुड़े नीरज शर्मा, रामवीर सिंह, आशुतोष और अनुभव शर्मा समेत दो और लोग शामिल थे।

रिहाई मंच के अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने गिरि विकास संस्थान लखनऊ के पोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट अनिल यादव को बंधक बनाने की घटना को अकादमिक जगत के शोधों पर आरएसएस का हमला बताया। उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला, दाभोलकर, पंसारे को मार देने या फिर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पाण्डेय को बीएचयू से और मोदी गो बैक का नारा लगाने वालों को बीबीएयू से निकालने और अब अनिल यादव को बंधक बनाने से सवालों को नहीं दबाया जा सकता। जो लोग कहते हैं कि देश में असहिष्णुता नहीं है उन्हें अनिल यादव से पूछना चाहिए की मुसलमान का नंबर रखने भर से जो उनके साथ किया गया उससे उनपर क्या गुजरी। जो यह सोचने पर विवस करता है कि  मुसलमान होना कितना गुनाह हो गया है।

रिहाई मंच के अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से देश की राजधानी के करीब गाजियाबाद के डासना में पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू स्वाभिमान संगठन के लोग मुसलमानों के खिलाफ भड़काकर पिस्तौल, राइफल, बंदूक जैसे हथियार चलाने का प्रशिक्षण आठ-आठ साल के हिंदू बच्चों को दे रहे हैं उस पर खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां और सरकार क्यों चुप है। आखिर इस संगठन के प्रमुख नसिहांनंद मुसलमानों और हिंदुओ की बीच युद्ध में पश्चिम उत्तर प्रदेश को आतंक की एक प्रयोगशाला बना रहे हैं उनके खिलाफ सपा सरकार सिर्फ इसलिए चुप है कि स्वामीजी उर्फ दीपक त्यागी कभी सपा के यूथ विंग के प्रमुख सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कहा की ठीक इसी प्रकार मुजफ्फरनगर साप्रदायिक हिंसा के दोषी संगीत सोम सपा से चुनाव तक लड़ चुके हैं। मुलायम सिंह को जो यह अफसोस हो रहा है कि उन्होंने बाबरी मस्जिद के सवाल पर गोली चलवा दी उन्हें और उन जैसे नेताओं को इस बात पर भी अफसोस होना चाहिए कि उन जैसे लोगों की छद्म धर्म निरपेक्षता के चलते हिंदुत्वादी संगठन कैसे छोटे-छोटे बच्चों को आतंकवादी बना रहे हैं और वह चुप हैं। जिस तरह से आतंकी हिंदू स्वाभिमान संगठन के महासचिव राज्य स्तरीय पहलवान अनिल यादव कहते हैं कि पहलवानों को योजनाबद्ध तरीके से कट्रपंथ की शिक्षा के जरिए तैयार कर सड़कों पर खुला छोड़ दिया जाए तो बड़ा हंगामा कर सकते हैं। ऐसे में यह हिंदू समाज के लिए भी सोचने का वक्त है कि एक अनिल यादव जो अपने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की वजह से प्रताडि़त होता है उसके साथ उसे खड़ा होना है या फिर वो जो इनके बच्चों को हिंदू स्वाभिमान के नाम पर आतंकी बना रहे हैं उनके साथ।


मुहम्मद शुऐब ने कहा कि अकादमी जगत के लोगों पर हो रहे हमले यह साफ करते है कि संघ तार्किक विचारों से कितना डरता है। उन्होंने कहा कि यह हमला देश के लोकतांत्रिक ढांचे को तहस-नहस करने का है इसे कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, मुजफ्फरनगर संघ कार्यालय ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इंकार किया है। 

सोमवार, 25 जनवरी 2016

रजनीकांत, अंबानी, गिरजा देवी और रामोजी राव को पद्म विभूषण

अनुपम खेर, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा को पद्म भूषण और प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, मालिनी अवस्थी को पद्मश्री पुरस्कार

वनांचल न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। सरकार ने देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में शुमार पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। विभिन्न पद्म पुरस्कारों के लिए कुल 112 व्यक्तियों को चुना गया है जिनमें गिरजा देवी, रजनी कांत, अजय देवगन, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, रामोजी राव, अनुपम खेर, उदित नारायण, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, दीपिका कुमारी, मधुर भंडारकर, मालिनी अवस्थी, एमसी मेहता, उज्ज्वल निकम का नाम शामिल है। पद्म पुरस्कारों में 10 पद्म विभूषण , 19 पद्म भूषण तथा 83 पद्म श्री पुरस्कार हैं। इनमें 19 महिलाओं और 10 विदेशी व्यक्तियों ( एनआरआई और पीआईओ शामिल हैं) को दिये जा रहे हैं। चार व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिये जा रहे हैं जिनमें स्वामी दयानंद सरस्वती, धीरू भाई अंबानी, सईद जाफरी और प्रकाश चंद्र सुराणा का नाम शामिल है। पद्म पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
पद्म विभूषण

क्रम संख्या

नाम
क्षेत्र
राज्य
1.                  
सुश्री यामिनी कृष्णमूर्ति
कलाशास्त्रीय नृत्य  
दिल्ली
2.                  
श्री रजनीकांत
कलासिनेमा
तमिलनाडु
3.                  
श्रीमती गिरिजा देवी
कलाशास्त्रीय गायन
पश्चिम बंगाल
4.                  
श्री रामोजी राव
साहित्य एवं शिक्षा- पत्रकारिता
आंध्र प्रदेश
5.                  
डॉ विश्वनाथन शांता
मेडिसिन- ऑनकोलॉजी
तमिलनाडु
6.                  
श्री श्री रविशंकर
अन्य- अध्यात्म
कर्नाटक
7.                  
श्री जगमोहन
लोक मामले
दिल्ली
8.                  
डॉ वासुदेव कलकुंते आत्रे
विज्ञान इंजीनियरिंग
कर्नाटक
9.                  
श्री अविनाश दीक्षित (विदेशी)
साहित्य एवं शिक्षा
अमेरिका
10.              
स्वर्गीय श्री धीरू भाई अंबानी(मरणोपरांत)
व्यापार तथा उद्योग
महाराष्ट्र

पद्म भूषण

क्रम संख्या
नाम
क्षेत्र
राज्य
11.              
श्री अनुपम खेर
कला-सिनेमा
महाराष्ट्र
12.              
श्री उदित नारायण झा
कला-पार्श्व गायन
महाराष्ट्र
13.              
श्री राम वी सुतार
कला- मूर्तिकला
उत्तर प्रदेश
14.              
श्री हिसनाम कन्हाईलाल
कला- थियेटर
मणिपुर
15.              
श्री विनोद राय
सिविल सेवा
केरल
16.              
डॉ यार्लगद्द लक्ष्मी प्रसाद
साहित्य तथा शिक्षा
आंध्र प्रदेश
17.              
प्रोफेसर एन एस रामानुज ततआचार्य
साहित्य तथा शिक्षा
महाराष्ट्र
18.              
डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द
साहित्य तथा शिक्षा-पत्रकारिता
पंजाब
19.              
प्रोफेसर डी नागेश्वर रेड्डी
मेडिसिन- गैस्ट्रोइंट्रोलाजी
तेंलगाना
20.              
स्वामी तेजोमायानंद
अन्य -अध्यात्म
महाराष्ट्र
21.              
श्री हाफिज कंट्रैक्टर
अन्य-कृषि
महाराष्ट्र
22.              
श्री रवीन्द्र चंद्र भार्गव
लोक मामले
उत्तर प्रदेश
23.              
डॉ वेंकट रामाराव अल्ला
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
आंध्र प्रदेश
24.              
सुश्री साइना नेहवाल
खेल-बैडमिंटन
तेंलगाना
25.              
सुश्री सानिया मिर्जा
खेल-टेनिस
तेंलगाना
26.              
सुश्री इंदु जैन
व्यापार तथा उद्योग
दिल्ली
27.              
स्वर्गीय स्वामी दयानंद सरस्वती(मरणोपरांत)
अन्य- अध्यात्म
उत्तराखंड
28.              
श्री राबर्ट ब्लैकविल (विदेशी)
लोक मामले
अमेरिका
29.              
श्री पलोनजी शपूरजी मिस्त्री(एनआरआई /पीआईओ)
व्यापार तथा उद्योग
आयरलैंड
           
पद्मश्री

क्रम संख्या

नाम
क्षेत्र
राज्य
30.              
श्रीमती प्रतिभा प्रहलाद
कला-शास्त्रीय नृत्य
दिल्ली
31.              
श्री भीखुदन गड़वी
कला-लोक संगीत
गुजरात
32.              
श्री श्रीभाष चंद्र सुपाकर
कला-वस्त्र डिजायनिंग
उत्तर प्रदेश
33.              
श्री अजय देवगन
कला-सिनेमा
महाराष्ट्र
34.              
सुश्री प्रियंका चोपड़ा
कला-सिनेमा
महाराष्ट्र
35.              
पं. तुलसीदास बोरकर
कला- शास्त्रीय संगीत
गोवा
36.              
डॉ सोमा घोष
कला- शास्त्रीय गायन
उत्तर प्रदेश
37.              
श्री नील माधब पंडा
कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण
दिल्ली
38.              
श्री एस एस राजामौली
कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण
कर्नाटक
39.              
श्री मधुर भंडारकर
कला- फिल्म निर्देशन तथा निर्माण
महाराष्ट्र
40.              
प्रोफेसर एम वेंकटेश कुमार
कला- लोक कलाकार
कर्नाटक
41.             
सुश्री गुलाबी सपेरा
कला- लोक नृत्य
राजस्थान
42.              
श्रीमती ममता चंद्राकर
कला- लोक संगीत
छत्तीसगढ़
43.              
सुश्री मालिनी अवस्थी
कला- लोक संगीत
उत्तर प्रदेश
44.              
श्री जय प्रकाश लेखीवाल
कला-मैनियेचर पेंटिंग
दिल्ली
45.              
श्री के लक्ष्मा गौड़
कला- पेंटिंग
तेलंगाना
46.              
श्री भालचंद्र दत्तात्रेय मोंधे
कला- फोटोग्राफी
मध्य प्रदेश
47.              
श्री नरेश चंद्र लाल
कला- थियेटर एवं सिनेमा
अंडमान तथा निकोबार
48.              
श्री धीरेंद्र नाथ बेजबरुआ
साहित्य और शिक्षा
असम
49.              
श्री प्रहलाद चंद्र तासा
साहित्य और शिक्षा
असम
50.              
डॉ रवींद्र नागर
साहित्य और शिक्षा
दिल्ली
51.              
श्री दयाभाई शास्त्री
साहित्य और शिक्षा
गुजरात
52.              
डॉ संतेषीवरा भीरप्पा
साहित्य और शिक्षा
कर्नाटक
53.              
श्री हलदर नाग
साहित्य और शिक्षा
ओडिशा
54.              
श्रा कामेश्वरम ब्रह्मा
साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता
असम
55.              
प्रोफेसर पुष्पेश पंत
साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता
दिल्ली
56.              
श्री जवाहरलाल कौल
साहित्य और शिक्षा-पत्रकारिता
जम्मू तथा कश्मीर
57.              
श्री अशोक मलिक
साहित्य और शिक्षा
दिल्ली
58.              
डॉ मन्नम गोपी चंद
मेडिसिन- कार्डियो थोरारिस सर्जरी
तेलंगाना
59.              
प्रोफेसर रवि कांत
मेडिसिन-सर्जरी
उत्तर प्रदेश
60.              
प्रोफेसर  राम हर्ष सिंह
मेडिसिन- आयुर्वेद
उत्तर प्रदेश
61.              
प्रोफेसर शिव नारायण कुरील
मेडिसिन- पीडियाट्रिक सर्जरी
उत्तर प्रदेश
62.              
डॉ सब्य साची सरकार
मेडिसिन-रेडियोलॉजी
उत्तर प्रदेश
63.              
डॉ अल्ला गोपाल कृष्ण गोखले
मेडिसिन- कार्डियक सर्जरी
आंध्र प्रदेश
64.              
प्रोफेसर टी के लाहिरी
मेडिसिन- कार्डियो थोरारिस सर्जरी
उत्तर प्रदेश
65.              
डॉ प्रवीण चंद्र
मेडिसिन- कार्डियोलॉजी
दिल्ली
66.              
प्रोफेसर(डॉ.) दलजीत सिंह गंभीर
मेडिसिन- कार्डियोलॉजी
उत्तर प्रदेश
67.              
डॉ चंद्र शेखर शेषाद्री थोगुलुवा
मेडिसिन-  गैसट्रोइंट्रोलॉजी
तमिलनाडु
68.              
डॉ श्रीमती अनिल कुमारी मल्होत्रा
मेडिसिन-होमयोपैथी
दिल्ली
69.              
प्रोफेसर एम वी पद्म श्रीवास्तव
मेडिसिन- न्यूरोलॉजी
दिल्ली
70.              
डॉ. सुधार वी शाह
मेडिसिन- न्यूरोलॉजी
गुजरात
71.              
डॉ. एम एम जोशी
मेडिसिन-ऑप्थैलमोलॉजी
कर्नाटक
72.              
प्रोफेसर (डॉ.) जॉन इबनेजर
मेडिसिन- आर्थोपेडिक सर्जरी
कर्नाटक
73.              
डॉ. नयुद्दमा यार्लगद्द
मेडिसिन- पीडियाट्रिक सर्जरी
आंध्र प्रदेश
74.              
श्री साइमन ओरांव
अन्य-पर्यावरण संरक्षण
झारखंड
75.              
श्री इम्तियाज कुरेशी
अन्य- पाक कला
दिल्ली
76.              
श्री पीयूष पांडे
अन्य-विज्ञापनतथा  संचार
महाराष्ट्र
77.              
श्री सुभाष पालेकर
अन्य-कृषि
महाराष्ट्र
78.              
श्री रवींद्र कुमार सिंन्हा
अन्य-वन्यजीव संरक्षण
बिहार
79.              
डॉ एच आर नागेंद्र
अन्य- योग
कर्नाटक
80.              
श्री एम सी मेहता
लोक मामले
दिल्ली
81.              
श्री एम एन कृष्ण मणि
लोक मामले
दिल्ली
82.              
श्री उज्जवल निकम
लोक मामले
महाराष्ट्र
83.              
श्री तोखेहो सेमा
लोक मामले
नगालैंड
84.              
डॉ सतीश कुमार
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
दिल्ली
85.              
डॉ. मिलस्वामी अन्नादुरई
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
कर्नाटक
86.              
प्रोफेसर दीपांकर चटर्जी
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
कर्नाटक
87.              
प्रोफेसर(डॉ.) गणपित दादासाहेब यादव
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
महाराष्ट्र
88.              
श्रीमती(प्रोफेसर) वीणा टंडन
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
मेघालय
89.              
श्री ओंकार नाथ श्रीवास्तव
विज्ञान तथा इंजीनियरिंग
उत्तर प्रदेश
90.              
सुश्री सुनीता कृष्णन
सामाजिक कार्य
आंध्र प्रदेश
91.              
श्री अजय कुनार दत्ता
सामाजिक कार्य
असम
92.              
श्री एम पंडित दासा
सामाजिक कार्य
कर्नाटक
93.              
श्री पी पी गोपीनाथन नायर
सामाजिक कार्य
केरल
94.              
श्रीमती मेडेलिन  डी ब्लिक
सामाजिक कार्य
पुड्डुचेरी
95.              
श्री श्रीनिवासन दमल कंदलाई
सामाजिक कार्य
तमिलनाडु
96.              
श्री सुधाकर ओल्वे
सामाजिक कार्य
महाराष्ट्र
97.              
डॉ टीवी नारायण
सामाजिक कार्य
तेलंगाना
98.              
श्री अरुणाचलम मुरुगंथम
सामाजिक कार्य
तमिलनाडु
99.              
सुश्री दीपिका कुमारी
खेल-तीरंदाजी
झारखंड
100.         
श्री सुशील दोषी
खेल-कमेंट्री
मध्य प्रदेश
101.          
श्री महेश शर्मा
व्यापार तथा उद्योग
दिल्ली
102.          
श्री सौरभ श्रीवास्तव
व्यापार तथा उद्योग
दिल्ली
103.          
श्री दिलीप संघवी
व्यापार तथा उद्योग
महाराष्ट्र
104.          
डॉ. केकी होरमुसजी घरदा
व्यापार तथा उद्योग
महाराष्ट्र
105.          
स्वर्गीय श्री प्रकास चंद सुराणा(मरणोपरांत)
कला- शास्त्रीय संगीत
राजस्थान
106.          
स्वर्गीय श्री  सईद जाफरी
(एनआरआई/पीआईओमरणोपरांत)
कला- सिनेमा
यूके
107.          
श्री माइकल पोस्टेल (विदेशी)

कला-पुरातत्व
फ्रांस
108.          
श्री सलमान अमीन सल खान  (एनआरआई/पीआईओ)
साहित्य तथा शिक्षा
अमेरिका
109.          
श्रीमती हुई लैन झांग(विदेशी)
अन्य-योग
चीन
110.          
श्री प्रेद्रग के निकिक (विदेशी)

अन्य-योग
सर्बिया
111.          
डॉ. सुंदर आदित्य मेनन
(एनआरआई/पीआईओ)
सामाजिक कार्य
यूएई
112.          
श्री अजयपाल सिंह बंगा  (एनआरआई/पीआईओ))
व्यापार तथा उद्योग
अमेरिका